फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: ईद पर सड़कों पर नहीं होगी पशुओं की कुर्बानी, डीएम और एसपी ने निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं, दिए निर्देश

Tue, 03 Jun 2025 09:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी ज्ञानंजय सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ रामपुर रोड का निरीक्षण किया। वहां की सफाई व्यवस्था को परखा और ईदगाह पर ईद की नमाज को लेकर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में ईद पर सड़कों पर पशुओं की कुर्बानी नहीं होगी। इसको लेकर मंगलवार की देर शाम मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम और एसपी ने रामपुर रोड स्थित रेबन फूड्स का निरीक्षण किया। इस दौरान पशुओं की कुर्बानी को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि हर जिले में सफाई व्यवस्था देखी जाए। इसके बाद देर शाम डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी ज्ञानंजय सिंह संबंधित अधिकारियों के साथ रामपुर रोड पहुंचे। जहां रामपुर रोड पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और ईदगाह पर ईद की नमाज को लेकर व्यवस्थाएं देखीं। डीएम ने पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईद पर सड़क पर गंदगी न रहे। दो दिन पहले से ही साफ सफाई शुरू कर दी जाए। लोग सड़कों की जगह स्लॉटर हाउस में ही पशु की कटान करें। जिससे कि कोई अव्यवस्था न फैले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें