फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाजपा आईटी सेल अध्यक्ष की टिप्पणी पर गुर्जर समाज में आक्रोश

विज्ञापन
गांव गोहरा में बैठक के बाद मौजूद गुर्जर समाज के लोग। - फोटो : संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। भाजपा आईटी सेल के अध्यक्ष राजेश पायलट पर की गई टिप्पणी से नाराज गुर्जर समाज के लोगों में रोष है। मामले को लेकर गुर्जर समाज के लोग 14 सितंबर को गढ़ में महापंचायत कर रुपरेखा तैयार करेंगे।

सिंभावली क्षेत्र के गांव गोहरा में रविवार को संयुक्त गुर्जर स्वाभिमान मोर्चा के सदस्यों समेत समाज के अन्य लोगों ने बैठक की। इस दौरान सपा नेता रविंद्र चौधरी न बताया कि भाजपा के आईटी सेल अध्यक्ष अमित मालवीय की टिप्पणी को गलत बताया। गुर्जर बिरादरी की भावना आहत होने का दावा करते हुए अमित मालवीय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही भाजपा की आईटी सेल से निष्कासित किए जाने की मांग की। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 सितंबर को गढ़ चौपला स्थित घोड़ा फार्म मैदान में गुर्जर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गुर्जर बिरादरी के हजारों लोग ट्रैक्टर ट्राली समेत विभिन्न वाहनों में सवार होकर भाग लेने आएंगे। रविंद्र चौधरी ने कहा कि समाज अब दिवंगत राजेश पायलट समेत अपने किसी भी पूर्वज का अपमान नहीं सहेगा और विरोध में दिल्ली तक आंदोलन करेगा। 14 सितंबर को होने वाली महापंचायत को लेकर रुपरेखा तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पुष्पेंद्र गुर्जर, चमन चेयरमैन, मास्टर तिलकराम, उपेंद्र सिंह, ओमेंद्र सिंह प्रधानाचार्य, गजराज सिंह, कटार सिंह, प्रताप सिंह, महकर सिंह, लीले मास्टर, मास्टर महकर सिंहस ,ब्रह्म्म सिंह, पिंटू प्रधान, भाकियू नेता हरीश हूण, पवन हूण, राहुल प्रधान, मोहित नागर, राज सिंह, राणा सिंह, अजय गुर्जर, अंकित भड़ाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें