पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर-खैराबाद निवासी अमित की मौत करंट लगने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से करंट लगने की पुष्टि हुई है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम को खैरपुर-खैराबाद निवासी अमित का शव पुलिस ने राहगीरों की सूचना पर आनंदा डेयरी के पास झाडि़यों से बरामद किया था। मामले में मृतक के चाचा सतीश की तहरीर पर पुलिस ने उसके बहनोई समेत तीन के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। सीओ ने बताया कि बिजली के खंभे के पास अमित का शव मिला था, लेकिन वह खंभा सीमेंट का था। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसकी मौत बिजली का करंट लगने से होने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, नामजद आरोपियों से पूछताछ करेगी।