जनपद मेरठ निवासी एक युवती से हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद निकाह कर लिया। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जनपद मेरठ के एक गांव में रहने वाले युवती ने बताया कि पिछले दिनों उसका सोशल मीडिया पर सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले युवक से दोस्ती हो गई थी। दोस्ती होने के बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। जिसके बाद युवक ने उसका फायदा उठाते हुए उससे निकाह करने की बात कही।
पीड़िता उसकी बातों में आ गई और समय-समय पर उससे मिलने लगी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसका यौन शोषण कर उसके बाद आरोपी ने उससे निकाह कर लिया। पीडि़ता निकाह के बाद अपने मायके पहुंची तो उसको पता चला कि जिस युवक से उसने निकाह किया है उसके पहले से ही निकाह हो चुका है। इस संबंध में जब उसने अपने पति से बात की तो उसके पति ने चुप रहने की बात कही। पति की बात सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
मामले की जानकारी के बाद पीडि़ता ने मायके पक्ष के लोगों को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद जब मायके पक्ष के लोग पीडि़त के पास पहुंचे तो आरोपी पक्ष ने उनको जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीडि़त पक्ष ने थाने में थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। गढ़ सीओ आशुतोष शिवम का कहना है की मामले में तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।