हापुड़। केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना के तहत जिले के लिए एक एलोपैथिक वेलनेस सेंटर स्वीकृत हुआ है। इस पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा देशभर में 22 नए एलोपैथिक वेलनेस सेंटर खोलने का निर्णय लिया है। इसमें हापुड़ के लिए भी एक वेलनेस सेंटर स्वीकृत हुआ है। एक सेंटर पर कुल चार पद हैं। इसमें जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर, जूनियर हेल्थ एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट स्वीकृत हैं। इस सेवा से मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।