हापुड़। भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के पदाधिकारियों ने स्त्री रोग विशेषज्ञ पर दो अल्ट्रासाउंड चलाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी ने कहा कि स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ ने गढ़ और सिंभावली में अल्ट्रासाउंड सेंटर खोला हुआ है। महिला चिकित्सक केवल महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कर सकती हैं, लेकिन स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा पुरुषों का भी अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है। ऐसे में जांच कर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर पवनीश यादव, मोहित नागर, गौरव पंडित, सुमित सैनी, दीपेंद्र, सचिन, अनुज जाटव, दीपक आदि मौजूद रहे।