सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी कक्षा 10 की छात्रा है। उसकी बेटी को गांव निवासी युवक बहला फुसला कर ले गया। वहां आरोपी ने उसकी बेटी के साथ अपना जबरन फोटो खींच लिया। उसको वायरल करने के नाम पर आरोपी ने उसकी बेटी को ब्लैकमेल किया। उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी ने उसका फोटो वायरल कर दिया। पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजन को दी। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।