फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्रेमी पर लगाया दूसरी शादी करने का आरोप

Sat, 17 Feb 2024 09:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसने बताया कि दो साल पहले उसके ही पड़ोसी युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। जिसने उससे पति और बच्चों को छोड़कर उससे शादी करने के लिए कहा। आरोपी की बातों में आकर वह अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। दो साल से वह हापुड़ में एक किराए के मकान में रह रही है। कुछ दिन पहले उसे जानकारी मिली कि आरोपी उसे भी छोड़कर एक अन्य महिला से शादी करने जा रहा है। इस बारे में पता चलने पर वह आरोपी के घर पहुंच गई। शादी का विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने हंगामा कर उसे घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद पांडे का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें