गढ़मुक्तेश्वर। पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सोना सिंह ने सीएम को शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें उल्लेख किया है कि गांव शाहपुर के जंगल में उनकी सगी बहन सुमंत्रा देवी की खेती की भूमि थी। जिसमें से सुमंत्रा ने अप्रैल 2012 में 0.190 हेक्टेयर भूमि नगर निवासी किसान को बेच दी। सोना सिंह का कहना है कि बाकी बची हुई 0.18987 हेक्टयर भूमि सुमंंत्रा देवी ने रजिस्टर्ड दान विलेख के जरिए उन्हें कर दी। जिसके बाद से उन्होंने नोएडा निवासी किसान को वह जमीन खेती करने के लिए एक साल के ठेके पर दे दी। ठेके की अवधि समाप्त हो चुकी है, लेकिन आरोपी उनकी भूमि को कब्जामुक्त नहीं कर रहा है। तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर राजस्व टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी।