गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्ष की बेटी पड़ोसी के घर किसी काम से गई थी। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं आई, तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। परिजनों ने बेटी को तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। देर शाम उन्हें पता चला कि बेटी को गांव निवासी दूसरे समुदाय का युवक बहकाफुसला कर अपने साथ अपहरण कर ले गया है। जब इस मामले में आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो आरोपी पक्ष से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। थाना पुलिस का कहना है कि किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी और किशोरी की तलाश की जा रही है। मारपीट के संबंध में भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।