सिंभावली। गांव वैठ निवासी नदीम ने रविवार को थाने में तहरीर दी है। नदीम ने बताया कि उन्होंने गांव बक्सर निवासी एक युवक की दुकान से करीब 10 दिन पहले किस्त पर एक मोबाइल खरीदा था। दुकानदार ने नया बताकर उसे पुराना मोबाइल बेच दिया, जो कुछ ही दिन में खराब हो गया। वह जब मोबाइल लेकर आरोपी दुकानदार के पास गया, तो दुकानदार ने मरम्मत कराने के लिए मोबाइल ले लिया। जिसके बाद कई चक्कर लगाने के बाद भी आरोपी दुकानदार ने मोबाइल नहीं लौटाया। पीड़ित ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद