फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहेज के लिए हत्या के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न को लेकर महिला ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न और हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता कोमल निवासी निवासी सुभाष विहार कॉलोनी ने बताया कि उनकी शादी जितेंद्र निवासी सफीनगर थाना आहार जिला बुलंदशहर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति जितेंद्र, देवर सतेंद्र और भूपेंद्र, जमाई देवेंद्र और सास लज्जा उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 6 मार्च को आरोपियों ने दुपट्टे से उनका गला घोटकर हत्या करने का प्रयास किया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें