संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। हापुड़-मेरठ प्रांत अखंड भारत संघर्ष समिति के नेतृत्व में रविवार को अखंड भारत संकल्प यात्रा भगवा बाइक रैली निकाली गई। रैली में जिले के कई संगठनों ने प्रतिभाग किया।
अखंड भारत संकल्प यात्रा बाइक रैली निकालने के लिए किसान संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, ग्राहक पंचायत, जनसंख्या फाउंडेशन, त्यागी समाज संगठन, परशुराम संगठन, ब्राह्मण समाज संगठन, क्षत्रिय समाज संगठन, वैश्य समाज संगठन समिति, व्यापार मंडल, भारत विकास परिषद, युवा वैश्य समिति, राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी रेलवे माल गोदाम पर एकत्रित हुए।
जहां से यात्रा रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, पक्का बाग, चंडी रोड, गोल मार्केट, गढ़ रोड, तहसील चौपला, फ्रीगंज रोड, रेलवे पार्क होते हुए रेलवे मालगोदाम पर समाप्त हुई। यात्रा में लोग देशभक्ति गीतों पर झूमते हुए चल रहे थे।
इस दौरान दीपक त्यागी, टुक्कीराम गर्ग, पवन तोमर, दिनेश सिंह, नीरज शर्मा, रितिक त्यागी, दीपक, संजय तोमर, शेखर शर्मा, सचिन उपाध्याय, प्रवीण सिंहल, रोहित सिरोही, सचिन सिरोही, अजय त्यागी, हरेंद्र, अमित टोनी, अमन निराला, गिरीश त्यागी, कृष्ण कुमार, चंद्रपाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।