फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्रशासनिक अधिकारी को कोरोना, सात मरीज स्वस्थ

Mon, 24 Apr 2023 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में एक प्रशासनिक अधिकारी समेत कोरोना के दो मरीज मिले हैं, जबकि सात मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर दिया गया है। जिले में अब 22 सक्रिय मरीज हैं, जिसमें 21 होम आइसोलेट हैं और एक अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

सोमवार को गढ़ रोड सीएचसी में एक प्रशासनिक अधिकारी कोरोना जांच कराने पहुंचे। मरीज को खांसी की समस्या थी, एंटीजन से जांच में सैंपल पॉजिटिव आया। उनका दूसरा सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब भेजा गया है। बता दें कि प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी भी हापुड़ में ही एक उच्च पद पर हैं।
वहीं, सिंभावली निवासी एक और व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों ही मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की अनुमति दी गई है। क्योंकि उनके अंदर सामान्य लक्षण हैं। हालांकि, रेपिड रेस्पोंस टीम को निगरानी के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, होम आइसोलेशन में रह रहे सात मरीजों की जांच कराई गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। उनका आइसोलेशन समाप्त कर दिया गया है। जिले में अब सक्रिय मरीज 22 हैं। जिन्हें दवाएं मुहैया करा दी गई है, दिन में दो बार मरीजों का फीडबैक लिया जा रहा है।

पहले से बीमार मरीजों पर ज्यादा प्रभाव-
जिन मरीजों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है या पहले से बीमार चल रहे हैं। ऐसे मरीजों पर कोरोना का असर गंभीर है। टीकाकरण करा चुके लोगों में सामान्य लक्षण ही आ रहे हैं। संक्रमण को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें