फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तहसीलदार ने कब्जामुक्त कराई जमीन, ग्रामीणों का धरना समाप्त

Mon, 05 Feb 2024 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव धनपुरा में रास्ते की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग को लेकर चल रहा ग्रामीणों का धरना सोमवार की देर शाम समाप्त हो गया। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन


धनपुरा के ग्रामीण पिछले सात दिनों से मंदिर के बाहर धरनारत थे। जिनका आरोप है कि पीडब्ल्यूडी द्वारा ग्राम समाज और मंदिर की भूमि पर रास्ते का निर्माण कराया जा रहा है। जबकि रास्ते की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। ग्रामीण रास्ते की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। जिसे संज्ञान में लेकर सोमवार की देर शाम तहसीलदार सीमा सिंह सोमवार की देर शाम राजस्व टीम को साथ लेकर ग्रामीणों से मिलींं। जिनसे वार्ता करने के बाद उन्होंने भूमि की पैमाइश कराई। पैमाइश के उपरांत अवैध कब्जे से घिरी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। जिससे ग्रामीणों में खुशी व्याप्त हो गई। उन्होंने तहसीलदार का आभार व्यक्त करते हुए आंदोलन समाप्त कर दिया। तहसीलदार सीमा सिंह ने बताया कि खसरा संख्या 238 की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया है। वहीं दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें