सिंभावली। गंगा एक्सप्रेसवे पर काम कर रहे मजदूर ने दो युवकों पर जबरन बाग में ले जाकर सरियों से पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जनपद संभल के गांव एचौड़ा में निवासी अंकित कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि वह काफी समय से सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव रजापुर के निकट निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर काम रहा है। उसने बताया कि गांव रजापुर निवासी दो युवक उससे रंजिश मानते हैं। 16 दिसंबर की शाम दोनों आरोपी उसके पास पहुंचे, जो जबरन उसे बाइक पर बैठा कर पास में ही स्थित आम के एक बाग में ले गए। जिन्होंने अभद्रता और गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने सरियों से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। वहीं उसे जान से मारने की भी धमकी दी। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर वहां से भाग निकला। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद