बाबूगढ़। बछलौता रोड पर शनिवार को एक सराफ की दुकान पर पहुंचे महिला और तीन लोगों ने करीब डेढ़ लाख रुपये के आभूषण ठग लिए। सराफ ने तहरीर में बताया कि दोपहर करीब दो बजे दुकान पर महिला समेत चार लोग पहुंचे थे। चारों ने गहने दिखाने के बहाने कुछ पाजेब और अन्य जेवर बाहर निकलवा लिए और उन्हें बातों में उलझाकर करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं।