हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि दो मार्च की दोपहर साढ़े 12 बजे उन्होंने अपनी नाबालिग पुत्री को डांट दिया था। इस पर उनकी पुत्री बिना बताए घर से चली गई। उन्होंने उसको काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्हें पता चला कि सनी निवासी मोहल्ला आदर्शनगर कॉलोनी उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अगवा करके ले गया है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी सनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।