गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में एनएच नौ पर बाइक सवार को ट्रक चालक ने टक्कर मारने के बाद 500 मीटर तक घसीटा। हादसा एक नवंबर को हुआ। इस मामले में अब परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी। खोड़ा कॉलोनी निवासी घायल आलोक के पिता रामकिशोर ने बताया कि उनका बेटा बाइक लेकर घर से गिरधरपुर छपरोला जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। एसीपी कोतवाली का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक की तलाश के लिए पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।