गढ़मुक्तेश्वर। गांव अठसैनी निवासी आकाश ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि रविवार को वह अपने खेतों से चारा लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचा, तो गांव के ही रहने वाले एक युवक ने उसे रोक लिया। आरोपी युवक ने बिना किसी करण उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने पिटाई कर धारदार हथियार से हमला कर उनकों घायल कर दिया। हंगामा होने पर लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़ित ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद