हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर कार और कैंटर की भिड़ंत में कार सवार ज्ञानेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल के पुत्र ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में मोहल्ला राम नगर कालोनी निवासी कुनाल ने बताया कि तीन फरवरी की रात को उनके पिता कार से हापुड़ किसी कार्य से जा रहे थे। गाजियाबाद की तरफ से आ रहे कैंटर ने कार को टक्कर मार दिया। जिसमें पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौके से कैंटर लेकर फरार हो गया। पीड़ित को गाजियाबाद के एक अस्पताल रेफर किया गया है।