फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कॉलेज जा रही छात्रा से छेड़छाड़, अपहरण का किया प्रयास

Mon, 07 Aug 2023 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली थाना क्षेत्र के अतरपुरा चौपला के पास बाइक सवार दो युवकों ने कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया, उसके अपहरण का प्रयास किया गया। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों को आता देख, युवक फरार हो गए। युवती के परिजन के तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह एक छात्रा पढ़ने के लिए हापुड़ के कॉलेज आई थी। जैसे ही वह ऑटो से उतरकर अतरपुरा चौपला के पास पहुंची। पहले से ही बाइक पर मौजूद दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो उसे जबरन खींचकर बाइक पर बैठा लिया। सरेआम घटना देख आसपास मौजूद लोग बाइक के पीछे दौड़ पड़े। इस पर युवकों ने युवती को बाइक से उतार दिया और भाग गए। सूचना पर छात्रा के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस में शिकायत की। तहरीर के आधार पुलिस ने अपहरण, छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है। एएसपी मुकेश मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लड़की के परिजनों की ओर से मुकदमा वापस लेने की मांग की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें