पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में रुपये मांगने पर युवक से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित निखिल ने दी तहरीर में बताया कि उसने तीन माह पूर्व दिए गए 10 हजार रुपये मांगे तो मनीष ने गाली गलौज कर लात-घूंसे चला दिए। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराया। इसके बाद शिकायत करने गए निखिल और उसके भाई को मनीष, गौरव, उमेश और पदम सिंह ने घर में खींच लिया और डंडों से पीटा। आरोप है कि मनीष ने किसी भारी वस्तु से उसके सिर पर वार किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।