सिंभावली। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि युवक हाईवे किनारे स्थित ढाबे के पास रखा ताला तोड़ने की कोशिश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। जहां पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुमित निवासी गांव भगवानपुर बताया। सीओ ने बताया कि चाकू को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।