पिलखुवा। जनपद गाजियाबाद, थाना साहिबाबाद के अर्थला निवासी समीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ग्राम मदापुर से अपने घर अर्थला जा रहा था। शाम जब वह भोवापुर बंबे के पास पहुंचा, तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने पहले गाली गलौज की और उसे घेरकर पिटाई की। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।