फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, लीपापोती में जुटा प्रशासन; एक छात्रा अस्पताल में भर्ती

Mon, 15 May 2023 03:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

डहाना प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरने से एक छात्रा घायल हो गई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। दो अन्य छात्राएं भी घायल हैं।
विज्ञापन
घायल छात्रा ईशा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ थाना क्षेत्र के गांव डहाना में प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। जिसमें एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि दो को हल्की चोट लगी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छात्रा को इलाज के लिए हापुड़ के अस्पताल में भर्ती किया गया है। डहाना निवासी कविता की 8 वर्षीय बेटी ईशा गांव के ही एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ती है। 
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार को पांच दिन की छुट्टी के बाद कक्षा में कुल 18 बच्चे पढ़ रहे थे। इसी बीच क्लास की छत का प्लास्टर उखड़ कर नीचे गिर गया। और छात्रा ईशा घायल हो गई। जबकि दो बच्चों के हल्की चोट आई है। 

प्लास्टर गिरने की सूचना मिलने पर तुरंत ही बच्ची के पिता ने उसे गांव में ही प्राथमिक उपचार दिलाया। शुरुआत में स्कूल का स्टाफ मामले को दबाने में लगा है। लेकिन घटना को तूल पकड़ता देख शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छात्रा को इलाज के लिए हापुड़ के एक अस्पताल के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि प्राथमिक विद्यालय की इमारत को वर्ष 2002 में तैयार किया गया था। जिसके बाद 2018 में विद्यालय की मरम्मत की गई थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने बताया कि इस मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें