पिलखुवा। दबंगों द्वारा धौखाधड़ी कर ३५ लाख रूपये हड़प लिए हैं। पुलिस ने विधवा महिला की शिकायत एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के आदेश पर दो खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
गौतमबुद्ध नगर के बहलोलपुर नोएडा निवासी विधवा महिला ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि कोराना महामारी के चलते पांच जुलाई २०२० को उसके पति जितेंद्र शर्मा की मौत हो गई थी। मृत्यु से पहले उसके पति अनवरपुर निवासी निवासी गजेंद्र सिंह और अमित के साथ मिलकर १२००० वर्ग मीटर कृषि भूमि खरीदने का २ करोड़ ६८ लाख रूपये में सौदा दिया था। इसके लिए उसके पति ने ३५ लाख रूपये का ब्याना दिया था। पति की मृत्यु के बाद दोनों ने दो माह में रूपये वापस करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि दबंग अब ना तो रूपये वापस कर रहे, और तकाजा करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे पीडि़ता के परिवार पर आर्थिक संकट मठरा रहा है।
एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि अनवरपुर निवासी गजेंद्र सिंह और अमित के खिलाफ धौखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।