फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मध्यगंग नहर के पुल में छेद, हादसे का खतरा

Fri, 30 Jun 2023 10:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मध्य गंग नहर के पुल में छेद होने से हादसे का खतरा बढ़ भी गया है। कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है, ऐसे में वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

मेरठ रोड पर गांव दौताई के पास मध्य गंग नहर पुल की सड़क में छेद हो गया है। जिससे झांकने पर गंग नहर के अंदर का हिस्सा साफ नजर आने लगा है। मध्य गंग नहर के जिस पुल में छेद हुआ है, उस रास्ते से होकर पश्चिमी उप्र के साथ ही बिहार, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों को हजारों वाहन गुजरते हैं। रात के अंधेरे में पुल के छेद से बचने के दौरान संतुलन बिगडऩे पर वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिरने का खतरा मंडरा रहा है। इस संबंध में सूचना दिए जाने के बाद भी सिंचाई विभाग के अफसर अनजान बने हुए हैं। ग्रामीण राशिद चौधरी ने बताया कि चार जुलाई से कांवड़ यात्रा भी प्रारंभ हो रही है, लेकिन सिंचाई विभाग कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है। जबकि डीएम प्रेरणा शर्मा ने भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी हुई है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग एक्सईएन हिमांशु ने बताया कि जेई को मौके पर भेजकर जल्द ही ठीक कराया जा रहा है, राहगीरों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें