फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामधेनु योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ । जिलाधिकारी अजय यादव ने कहा कि कामधेनु योजना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अफसर और कर्मचारी लापरवाही करते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कामधेनु योजना को लेकर बैंकर्स और आवेदकों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बैंक प्रबंधक स्वयं जाकर आवेदक की संपत्ति का मुआयना करें। ऐसे लोगों को प्रोत्साहन दिया जाए जो मेहनत से कार्य कर रहे हैं। ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स व पंजाब नेशनल बैंक की बहादुरगढ़ शाखा के प्रबंधकों के न पहुंचने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने योजना के बारे में प्रचार प्रसार करने पर बल दिया ताकि लोग इस योजना का लाभ ले सकें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कुणाल सिल्कू, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. तेज सिंह यादव समेत अनेक बैंकों के प्रबंधक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें