पिलखुवा। मोहल्ला संतोकड़ी में सोमवार सुबह मामूली बात को लेकर युवक का सिर फोड़ दिया गया। मोहल्ला अशोक नगर निवासी विनीत अपने भाई सुमित के साथ सोमवार सुबह प्रतिदिन की तरह दौड़ लगाकर घर वापस लौट रहा था। रास्ते में मोहल्ला संतोकड़ी में एक युवक से कहासुनी हो गई। इस पर उसने लोहे के रॉड से विनीत पर हमला बोल दिया। हमले में विनीत घायल हो गया।