फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर जाम से हलाकान रहे चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। अतिक्रमण और त्योहारों के चलते एनएच-24 पर पिलखुवा बस स्टैंड के पास रविवार दिनभर में वाहन रेंगते रहे। इसके चलते वाहन चालक परेशान रहे। बता दें कि बस स्टैंड पर अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम आम बात हो गया है। लेकिन रविवार को त्योहारों के चलते सुबह 11 से 12 बजे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। इसके बाद फिर शाम 3 से 5 बजे तक हाईवे पर भारी जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत कर यातायात सुचारु कराया। इस दौरान कई रोडरेज की घटनाएं भी हुई। कोतवाल का कहना है कि त्योहारों के सीजन में हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इस कारण जाम लग गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें