फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर महीने बिल जमा करने पर मिलेगी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। आप हर माह बिजली बिल जमा करने के आदी हैं तो विभाग आपको अब माह के कुल बिल का .25 फीसदी छूट देगा। हालांकि डिफाल्टरों के लिए परेशानी भरी खबर यह है कि अब उन्हें 1.50 प्रतिशत विलंब शुल्क देना होगा। पावर कारपोरेशन की नई गाइड लाइन में हर माह बिल जमा करने वाले उपभोक्ता को कुल बिल का .25 फीसदी पैसा माफ करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं, समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं से 1.50 फीसदी विलंब शुल्क वसूलने का आदेश निगम अफसरों को मिला है। ईई संदीप अग्रवाल ने बताया कि नई गाइडलाईन को निगम में लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें