फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों की कमी से परेशान हुईं बहनें

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़/पिलखुवा/गढ़। हर दस मिनट में बस सेवा उपलब्ध कराने के विभागीय दावे खोखले साबित हुए। भैया दूज पर शनिवार दिनभर बहनें बसों की कमी के कारण परेशान हुई। उन्हें बसों के इंतजार में घंटों चौराहों पर खड़ा होना पड़ा। ऐसे में डग्गामार वाहनों के संचालकों ने जमकर चांदी काटी। पिलखुवा बस स्टैंड के साथ-साथ चंडी मंदिर चौराहा और मारवाड़ चौकी स्टैंड पर यात्री घंटों बसों का इंतजार करते रहे। जो बसों आ रही थीं उनमें इतनी भीड़ रही कि पैर रखने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। प्राइवेट बसों कई महिलाएं अपने पतियों के साथ खड़ी थीं। इसी बीच एक डग्गामार वाहन आकर रुका तो भीड़ उसमें भर गई, जिससे चालक की सीट पर भी सवारी बैठ गईं।में लोेग छतों पर सवार होकर यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें