फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर शांति बनाए रखने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिलखुवा/गढ़। त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक में नगर के गणमान्य लोगों से त्योहारों के मौके पर शांति बनाए रखने की अपील की गई। पिलखुवा में एसडीएम कंहई सिंह यादव ने कहा कि अगर कोई उत्पात मचाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीओ राजकुमार और कोतवाल वीपीएस यादव ने कहा कि त्योहारों पर जगह जगह पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इस मौके पर संजय तोमर, ओमप्रकाश कोरी, अशोक राय, राजेंद्र टॉक, नन्हे प्रधान, अरुण गोस्वामी, जयपाल प्रधान, इरशाद प्रधान, पिंटू तोमर और अशोक कुमार मौजूद रहे।वहीं गढ़मुक्तेश्वर में दीपावली, मोहर्रम और कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले के मद्देनजर आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक में सर्व समाज से जुड़े लोगों ने अमनचैन और भाईचारे की भावना के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया। एसडीएम शमशाद हुसैन और डीएसपी शील कुमार ने चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की कोशिश सहन नहीं की जाएगी। इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने मोहर्रम के दौरान परंपरागत रास्तों से होकर ही ताजियों का जुलूस निकालने की बात कही। चेयरमैन पति हरीश पुरुषोत्तम, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष जितेंद्र गोयल, पूर्व चेयरमैन कृष्णवीर गब्बर, हाजी कामिल खां, रूपेश पंडित, बॉबी त्यागी, प्रधान फारूख खां, सपा शहर अध्यक्ष शहजाद चौधरी, भाजपा नेता अमरजीत सिंह, ताहिर खां, सद्दन चौधरी, निजाम खां, सीएस यादव, गजेंद्र त्यागी, मुखिया मदहत अली, चुन्ना प्रधान, मुल्ला आरिफ, पालिका सदस्य सतनाम यादव, चंद्रशेखर चौहान, राशिद प्रधान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें