फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामधेनु डेरी योजना में आवेदन 5 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कामधेनु डेरी योजना के आवेदन से वंचित रहे किसान, पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है। अब किसान 5 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। योजना की जानकारी वेबसाइट के माध्यम से भी की जा सकेगी।बीते दिनों शासन स्तर से जिले में कामधेनु योजना का शुभारंभ किया गया था। इस दौरान अनेक इच्छुक पशुपालक योजना में आवेदन करने से वंचित रह गए थे। इस संबंध में पशुपालकों ने पशु चिकित्सकों को अवगत कराया। जानकारी अनुसार कामधेनु योजनांतर्गत किसान को 100 दूधारु पशुओं की यूनिट स्थापित करनी होती है। 1.20 करोड़ रुपये की लागत की योजना में किसान को सिर्फ 25 फीसदी धनराशि वहन करना पड़ता है। 75 फीसदी धनराशि बैंक से ऋण के रूप में मिलती है। इस योजना में मुख्य बात यह है कि किसान को पांच वर्ष तक बैंक ऋण का कोई ब्याज नहीं देना पड़ता है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. वाईपी सिंह ने बताया कि इच्छुक किसान, पशुपालक 5 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें