गढ़मुक्तेश्वर। सीवर लाइन की खुदाई के दौरान तोड़ी गईं सड़कों की खादर मेले के मद्देनजर मरम्मत जोर-शोर से कराई जा रही है। इन सड़कों का मेला अधिकारी ने बारीकी से जांच पड़ताल कर खामी सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। बता दें कि गंगा एक्शन प्लान के तहत जल निगम ने तीन वर्ष पहले सीवर लाइन बिछाने के दौरान गढ़-ब्रजघाट के मुख्य मार्गों से जुड़ीं सड़कों पर तोड़फोड़ की थी। इसके चलते जलभराव की समस्या आम हो गई थी। खादर मेले की तैयारी के मद्देनजर डीएम अजय कुमार यादव ने तोड़ी गईं सड़कों की तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिए थे।