हापुड़ । गांव लालपुर निवासी बिल्लू पुत्र खजान सिंह ने शुक्रवार को एक भैंस और भैंसा घर के बाहर से खोल लिए जाने की शिकायत पुलिस को दी है। तहरीर में बताया है कि देर रात पशु चोर गिरोह दोनों पशुओं को खोलकर वाहन में लाद लिया। जाग होने पर बदमाश फायरिंग कर भाग गए। एसओ देहात नरेंद्र शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।