फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जेहाद महज राजनीतिक स्टंट : केसी त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हापुड़ (ब्यूरो)। उद्योग संबंधी संसदीय स्थायी समिति के चेयरमैन और राज्यसभा सांसद केसी त्यागी ने कहा कि लव जेहाद महज एक राजनीतिक स्टंट है। कुछ संगठनों ने इस पर तूफान खड़ा कर अपनी राजनीतिक चमकाने का काम किया। उन्होंने कहा कि देशभर के सैकड़ों नामचीन हिंदू लोगों ने मुस्लिम युवतियों से शादी की है, क्या इसे रिवर्स लव जेहाद कहा जाए। केसी त्यागी मेरठ में आयोजित एक समारोह में जाने के दौरान रविवार को हापुड़ में रुके। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष एक लोकतांत्रिक देश हैं। यहां प्रत्येक नागरिक स्वतंत्र हैं। कोई भी युवक युवती किसी भी समाज में शादी, निकाह करने के लिये स्वतंत्र है। यह कोई नई बात नहीं है बल्कि पहले से ऐसा होता आया है। लेकिन कुछ संगठन इस मामले को लव जेहाद कहकर तूल दे रहे हैं। के सी त्यागी ने 85 ऐसे वरिष्ठ नेताओं, अधिकारियों, फिल्म स्टारों, कारोबारियों की सूची प्रस्तुत की जिन्होंने हिंदू होते हुए मुस्लिम समाज की युवतियों से शादी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें