फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसूनी बारिश से जिला तरबतर

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़/गढ़ । कई दिनों का इंतजार बृहस्पतिवार को खत्म हुआ जब जिले में मानसूनी बारिश हुई। गढ़ में दिन में तो हापुड़ में रात को जमकर बरसात हुई। इससे लोगों को गर्मी के राहत मिली वहीं सिंचाई के लिए परेशआन किसानों के चेहरे खिल उठे। गढ़ में दोपहर करीब एक बजे आकाश में चौतरफा घने बादल घिर आए और फिर कुछ ही देर में झमाझम बारिश का सिलसिला प्रारंभ हो गया। करीब पौन घंटे तक जमकर हुई बारिश से सभी वर्गों को बड़े स्तर पर राहत मिली है, वहीं मौसम के मिंजाज में बदलाव होने से लोगों को उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप के कहर से निजात मिल गई है। हापुड़ में शाम करीब छह बजे आकाश में काले बादल छाये और रात तक जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें