फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना इंडीकेटर खड़े ट्रक से बचने में पलटा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। हाईवे पर बिना इंडीकेटर ऑन किए खड़े ट्रक से बचने के की कोशिश में एकाएक ब्रेक लगाई तो ड्राइवर ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। भिड़ंत तो नहीं हुई लेकिन गेहूं से भरा ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर पर जा चढ़ा और पलट गया। बीच हाईवे गेहूं बिखर जाने से घंटेभर तक जाम लग गया। हादसा लाखन कट के पास शनिवार तड़के हुआ। बरेली के बदायूं क्षेत्र से शनिवार तड़के पांच बजे एक ट्रक गेहूं लेकर दिल्ली जा रहा था। ट्रक चालक युनूस निवासी बदायूं ने बताया कि लाखन कट के पास एक खराब ट्रक सड़क पर खड़ा था। अचानक ट्रक देख ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन ट्रक बेकाबू हो गया और डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें