फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में स्लॉटर हब के विरोध में भाजपाई भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर (ब्यूरो)। यूपी में स्लॉटर हब और मीट प्रोसेसिंग सेंटर बनाने की मंजूरी पर भाजपाइयों ने कड़ा विरोध जताया है। साथ ही कलक्ट्रेट का घेराव कर बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी है। गढ़ खादर के नयागांव इनायतपुर में शनिवार को भाजपा की बैठक हुई। इसमें अनिला सिंह ने कहा कि यूपी के कई बड़े शहरों में स्लॉटर हब और मीट प्रोसेसिंग सेंटर बनाए जाने को सरकार की मंजूरी निंदनीय है। इससे बहुसंख्यक वर्ग की धार्मिक भावना आहत हुई हैं। जिन शहरों में सेंटर बनाए जाने हैं, उनमें रहने वालों को खुली हवा में सांस तक लेना दुश्वार हो जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इस तुगलकी फैसले को वापिस नहीं लिया तो विरोध में हापुड़ कलक्ट्रेट का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा। सेना के पूर्व कमांडेंट जोगेन्द्र सिंह ने कहा कि स्लॉटर हब और मीट प्रोसेसिंग सेंटर बनने से मवेशियों का बड़े स्तर पर कटान होगा जिससे दूध की किल्लत और बढ़ेगी। इस मौके पर छत्रपाल सिंह, भोपाल, मास्टर नत्थू सिंह, मास्टर बिजेन्द्र, राजेश चौधरी, भूपसिंह, जगुवा प्रधान, मोनू शर्मा, मनी शर्मा, रंधीर, कृष्णपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें