हापुड़। भाजपा के चुनाव प्रबंधन के प्रदेश सह संयोजक राजा वर्मा ने गुजरात मॉडल जैसी बूथ कमेटी गठन करने बनाने के टिप्स दिए।
शिवपुरी स्थित एक बैंक्वट हाल में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजा वर्मा ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मंडल अध्यक्षों की बूथ कमेटियों की समीक्षा की। चुनाव प्रबंधन का जिला का कार्यभार जिला संयोजक रजनीश सिंह को सौंपा गया। जिला प्रभारी विमला बाखन, महेश अग्रवाल, चौधरी हरिराज सिंह, क्षेत्रीय संयोजक नागेंद्र रावल, रजनीश सिंह, खलील अहमद, देवेन्द्र, योगेन्द्र, जगनेश्वर, कैलाश वर्मा, कपिल मुंजाल, सुभाष प्रधान रहे।