पिलखुवा। चंडी रोड फाटक पर सोमवार को करीब बीस मिनट तक सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी रही। इसके चलते फाटक के दोनों तरफ जाम लगा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर के समय सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन रामनगर से दिल्ली के लिए जा रही थी। चण्डी रोड फाटक पर पहुंचते ही ट्रेन रुक गई। करीब बीस मिनट तक ट्रेन रुकी रही। जिससे फाटक के दोनों और सैकड़ों लोग फंस गये। अनेक लोग ट्रेन को खड़े देखकर लौट गये। ट्रेन के रुकने के कारण गांधी बाजार फाटक पर भी जाम लगा रहा। स्टेशन अधीक्षक एके शर्मा का कहना है कि सिग्नल न मिलने के कारण 10 मिनट ट्रेन रुकी होगी।