फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 सौ फुट जगह में बन रहा स्नान घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। एक किलोमीटर तक हो रहे कटान के चलते गंगा पर बनाए जा रहे मुख्य स्नान घाट पर कीचड़ हो गई है और पैर धंस रहे हैं। इस बार मात्र 12 सौ फुट जगह में स्नान घाट बनाया जा रहा है। मुख्य स्नान पर्व पर उमड़ने वाले सैलाब से जिला प्रशासन की व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हो सकती हैं। जहां प्रतिघंटा दो से ढाई लाख भक्त गंगा स्नान करने पहुंच सकते हैं, वहीं जिला पंचायत की मात्र 15 से 20 हजार भक्तों को स्नान कराने की व्यवस्था जिला प्रशासन को दिक्कत में डाल सकती है। पटना में छठ पूजा के दौरान गंगा घाट पर मची भगदड़ से प्रशासन को सबक लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। क्योंकि जिला पंचायत अभी तक मेला स्थल पर व्यवस्थाएं कराने में सफल नहीं हो पा रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। मेला मार्गों पर भी अंधेरा है। पशु मेले सहित वीवीआईपी कैंप वाले स्थानों पर गन्ने की फसल लहलहा रही है, जिसे लेखपाल और कर्मचारी कटवाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें