फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान किराया भत्ता बढ़ा, शिक्षक खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिला गाजियाबाद के शिक्षकों को बढ़ा हुआ मकान किराया भत्ता देने की प्रशासन की घोषणा से तमाम शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शिक्षक इसे दीपावली का तोहफा मान रहे हैं। मकान किराया भत्ता बढ़ाये जाने से शिक्षकों को प्रतिमाह करीब चार सौ रुपये का लाभ होगा। हालांकि हापुड़ अब अलग जिला बन गया है, किंतु अभी भी शिक्षकों को जिला गाजियाबाद के वित्त एवं लेखाधिकारी के कार्यालय से ही वेतनमान मिलता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला गाजियाबाद और हापुड़ के शिक्षकों ने गाजियाबाद कलक्ट्रेट में 5 नवंबर से एकजुट होकर धरना प्रदर्शन किया था। सोमवार को शिक्षकों के धरना प्रदर्शन को देखते हुए जिला गाजियाबाद प्रशासन ने शिक्षकों की मकान किराया भत्ता बढ़ाने की मांग को स्वीकार कर लिया। हालांकि अन्य जिलों में 8 दिसंबर 2008 से ही बढ़ा हुआ मकान किराया भत्ता दिया जा रहा था, किंतु कुछ विद्यालयों में आडिट आपत्ति का हवाला देकर जिले के शिक्षकों को मिल रहा यह बढ़ा हुआ मकान किराया भत्ता रोक दिया गया था। इसके बाद से लगातार शिक्षक इसे दिलाने की मांग कर रहे थे, किंतु अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के बाद ही प्रशासन ने शिक्षकों की इस मांग की सुध ली और मांग स्वीकार कर ली है। प्राथमिक शिक्षक संघ हापुड़ के ब्लाक अध्यक्ष अनुज शर्मा का कहना है कि शिक्षकों की यह मांग सर्वथा उचित थी। किंतु प्रशासन की लापरवाही और उपेक्षा के चलते इसे स्वीकार नहीं किया जा रहा था। इस मांग को माने जाने से हापुड़ जिले के भी हजारों शिक्षकों को लाभ मिलेगा। सोमवार को हापुड़ से धरना में भाग लेने के लिए जाने वालों में अंशुमन भारद्वाज, अमित शर्मा, अमित चौधरी, शेखर वर्मा, अफजाल मलिक, अखिलेश शर्मा, अनुज शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें