फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों के अतिरिक्त फेरे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दीपावली के मद्देनजर मुसाफिरों को बेहतर सेवा मुहैया कराने के लिए रोडवेज की अतिरिक्त बस सेवा शुरू कर दी गई है। हापुड़ डिपो की सभी बसों को ऑनरोड कर दिया गया है। अब 17 नवंबर तक डिपो की बसें 24 घंटे सड़कों पर दौड़ती दिखाई देंगी। दीपावली पहले से की गई तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए हापुड़ डिपो ने शनिवार देर रात से अतिरिक्त बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया। हापुड़ से दिल्ली रूट पर सबसे अधिक बसें चलाई गई हैं। साथ ही मोदीनगर, किठौर, नोएडा और धौलाना के लिए बसों के चक्कर बढ़ा दिए गए हैं। बसों के बढ़े हुए चक्कर 17 नवंबर तक लागू रहेंगे। वहीं, बसों का संचालन बनाए रखने को चालक-परिचालकों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। डिपो की कमाई बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन स्कीम चलाई गई है। स्कीम के तहत बसों का संचालन कराने वाले चालक-परिचालकों को 1600-1600 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। हापुड़ डिपो के स्टेशन अधीक्षक कृष्णकांत गुप्ता का कहना है कि डिपो की बसों को ऑनरोड कर दिया गया है। आगामी 17 नवंबर तक 24 घंटे सेवा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें