फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश वैन को लूटने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। क्षेत्र की एटीएम मशीनों के लिए कैश लेकर जाने वाली मारूति वैन का स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने पीछा किया लेकिन वैन में हथियार से लैस गार्ड व लोगों की सर्तकता के कारण वे बदमाशों के हाथ नहीं आए। घटना के समय वैन में कैश नहीं रखा था बल्कि पहले ही कैश को एटीएम मशीनों में डाल दिया गया था। पिलखुवा क्षेत्र की एटीएम मशीनों में कैश डालकर वापस हापुड़ की ओर मारुति वैन लौट रही थी। वैन में गनमैन मनवीर सिंह, चालक राजीव शर्मा, दिनेश व विचित्र सवार थे। बताया गया कि पिलखुवा क्षेत्र के डूहरी गांव से एक सफेद रंग की शिफ्ट कार पीछे लग गई। शक होने पर चालक ने गाड़ी तेज की तो स्विफ्ट सवार बदमाशों ने टक्कर मारी लेकिन चालक तेजी से गाड़ी को शहर में ले आया। अतरपुरा चौपला पर फिर से गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो गनमैन भी बाहर निकल आया। भीड़ एकत्र होती देख आरोपी पक्का बाग होते हुए स्वर्ग आश्रम रोड की ओर भाग निकले। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजेन्द्र सिंह यादव ने कार सवारों की तलाश में नाकेबंदी की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। अपर पुलिस अधीक्षक ललित मोहन सिंह ने बताया कि इस मामले की वह जानकारी कर कोतवाली प्रभारी को कार सवारों की तलाश करने के निर्देश दे रहे हैं ताकि मामले की सही जानकारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें