दुकान में नकब लगाकर लाखों का सामान चोरी
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट में फोटो स्टूडियो में नकब लगाकर चोरों ने लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी की लिया। ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के गांव बलवापुर निवासी धर्मवीर की गंगा नगरी ब्रजघाट में बुद्ध बाजार में फोटो स्टूडियो की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात चोरो ने नकब लगाकर दुकान में रखा लैपटॉप, कंप्यूटर, कैमरा समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा और ताला खोलकर अंदर दाखिल हुआ, तो सामान बिखरा देखकर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने चौकी में तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज केपी सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो