नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में अंशिका ने जीता सिल्वर
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। केरल के तिरुवेंद्रम में आयोजित 61वीं नेशनल चैंपियनशिप में जूनियर पिस्टल में गांव खुड़लिया निवासी अर्जुन अवार्ड विजेता सतेंद्र सिंह की पुत्री अंशिका सतेंद्र ने सिल्वर पदक जीत जिले का नाम रोशन किया है। सिंभावली के खुड़लिया ग्राम निवासी सतेंद्र सिंह भी शूटिंग में चैंपियन हैं। सरकार द्वारा उन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वह डिफेंस में सेवारत हैं तथा खुड़लिया में ही शूटिंग रेंज खोली हुई है। उनकी पुत्री अंशिका सतेंद्र भी शूटिंग चैंपियन हैं। पूर्व प्रतियोगिताओं में भी वह मेडल जीत चुकी हैं। वहीं अभी हाल ही में केरल के तिरुवेंद्रम में हुई 61वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में अंशिका ने सिल्वर मेडल जीता। इस प्रतियोगिता में उसने 600 में से 559 अंक प्राप्त कर 8 वां स्थान प्राप्त किया। अंशिका के पिता सतेंद्र ने बताया कि 11 से 21 जनवरी के बीच दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित डा. करणी सिंह शूटिंग रेंज में होने वाले ओपन ट्रायल में भाग लेने के लिए अंशिका ने क्वालीफाई किया है।