फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या पर तीन लाख से अधिक ने ब्रजघाट गंगा में डुबकी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या : लाखों ने लगाई डुबकी, लगा जाम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। सोमवती अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में तीन लाख से भी अधिक भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते रविवार रात में ही वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिससे हाईवे की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। देर रात में करीब 12 बजे टोल प्लाजा, ब्रजघाट गंगा पुल और निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के पास जाम जैसे हालात रहे। करीब एक घंटा तक छोटे वाहन अल्लाबख्शपुर वाया बागड़पुर वाले बाईपास से होकर गुजरते रहे। बाद में टोल कर्मियों ने वाहनों का आवागमन रुकवा दिया। जिससे हाईवे की दोनों साइडों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस जाम में फंसकर महिला-बच्चे और बुजुर्गों समेत हर कोई परेशान रहा। पुलिस समेत एनएचएआई के अधिकारी जब हरकत में आए तो कड़ी मशक्कत के बाद देर रात करीब तीन बजे जाम यातायात सुचारु कराया गया। हालांकि तड़के में करीब पांच बजे से लेकर सवा 6 बजे तक फिर जाम लग गया। रजनी अमरोहा, राधिका मुरादाबाद, राजेंद्र राजपूत धामपुर का कहना है कि पूर्णिमा-अमावस्या और धार्मिक मेलों के दौरान टोल प्लाजा पर वसूली न रुकवाया जाना सीधे तौर पर यात्रियों को जाम की आपदा से रुलाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें